चमोली।मुआवजे की मांग के लिए बहुगुणानगर और सुभाषनगर के आपदा प्रभावितों का धरना 11वें दिन रविवार को भी जारी रहा। वार्ड सभासद कमला रतूड़ी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके आवासीय घर भूधंसाव के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में सरकार को ज्योतिर्मठ की तर्ज पर मुआवजा एवं विस्थापन की प्रक्रिया करनी चाहिए। रविवार को धरना देने वालों में पुष्कर रावत, पदमा देवी, मनवर रावत, रंजना सती, गौरी मित्तल, सबीना आदि शामिल थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

