रायपुर, 18 मई (आरएनएस)। रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आरंग दौरे के दौरान समस्याओं से पीडि़त नागरिकों की सुनवाई करते हुए समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर शिविर स्थल में ही नायब तहसीलदार एसडीएम और एडीएम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होने पुराने दो आवेदनाों पर निराकरण नहीं होने पर नायब तहसीलदार से कहा कि आपके खिलाफ मुझे सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैंं। एसडीएम से कहा कि राजस्व प्रकरणों के निकाकरण में त्वरित निदान नहीं हो रहा है। नायब तहसीलदार को उन्होंने पुराने दो आवेदनों परतीन दिन के अंदार रिपोर्ट उन्हें सौंपने काआदेश दिया है। अधिकारियों कोफटकार लगाते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भविष्य के लिए सुधर जाइये,मुझ़े शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। प्रकरणों का निराकरण नहीं होने पर उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए उक्त दो अधिकारियों को कहा कि उन्हें शिकायत मिली तो अधिकारियों के खिलाफ वे सख्त कार्रवाई करेंगे।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

