रायपुर, 18 मई (आरएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री गृहमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आज से छग के 17 और जिलों में डायल 112 की सुविधा प्रारंभ कर दी है। अब इस तरह छग के पूरे 33 जिलों में आपातकालीन अवस्था में राज्य की जनता को डायल 112 की सुविधा तत्काल प्रभाव से प्राप्त होगी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 की सुविधा के तहत 112 नंबर के वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण अलग से लोकेशन भेजने की जरूरत पीडि़तों को नहीं होगी। आसपास की लोकेशन पुलिस स्वयं ट्रेस कर लेगी एवं संबंद्ध स्थान पर तत्काल पहुंचकर पीडि़त को सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
आज से प्रारंभ हुए 17 जिलों में धमतरी, गरियाबंद, जशपुर सहित अन्य जिलों में यह सेवा प्रारंभ कर दी गई है। राज्य में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के लिए उपमुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से उक्त सुविधा के प्रचार प्रसार की अपील करते हुए आपातकालीन समय में लोगों को डायल 112 की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

