0 2 दिन तक अमित शाह बस्तर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 18 मई (आरएनएस)। दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद बस्तर संभाग मुख्यालय पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उनका गरिमामय तरीके से स्वागत हुआ। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला और पुलिस प्रशासन के आला अफसर भी मौजूद रहे। भारतीय वायु सेवा के हवाई जहाज में यहां पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से नेतानार में आयोजित कार्यक्रम के लिए गए। नेतानार में वे जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे जगदलपुर में स्थित अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह बादल अकादमी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री सोमवार को दिनभर अलग-अलग कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मंगलवार को 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक यहां होगी। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

