नईदिल्ली,18 मई। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिकॉर्ड तोडऩे का अपना सिलसिला जारी रखे हुए हैं. इसी कड़ी में, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में छक्कों का एक नया रिकॉर्ड बनाया है. वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव ने अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान के मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. सूर्यवंशी ने मैच में 21 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन छक्के भी शामिल थे. इसके साथ इस सीजन में उनके छक्कों की कुल संख्या 43 हो गई. जिसके साथ एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम था. उन्होंने 2024 के सीजन में कुल 42 छक्के लगाए थे. इसके अलावा वैभव ने श्रेयस अय्यर (2025 में 39) और विराट कोहली (2016 में 38) द्वारा बनाए गए पिछले भारतीय रिकॉर्डों को भी पीछे छोड़ दिया.
भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोडऩे के बाद क्या वैभव आईपीएल के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ पाएंगे. जो क्रिस गेल के नाम दर्ज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस पूर्व बल्लेबाज ने 2012 के सीजन में कुल 59 छक्के लगाए थे. सूर्यवंशी के पास अब इस अंतर को और कम करने के लिए कम से कम दो लीग मैच बाकी हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना उन्हें गेल के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को चुनौती देने के और भी मौके दे सकती है.
राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन वो अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में है. उनके 12 मैच में 12 अंक हैं और वह तालिका में छठे स्थान पर हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

