बिलासपुर, 11 जुलाईं (आरएनएस)। शहर में एक युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मकान मालिक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और इसी डर का फायदा उठाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मकान मालिक ने उसका अश्लील वीडियो अपने कब्जे में रख लिया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दबाव बनाता रहा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से परेशान युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

