0-दहेज मांगने के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार
नई दिल्ली/नोएडा,18 मई (आरएनएस)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में दहेज उत्पीडऩ के चलते एक नवविवाहिता ने रविवार रात को अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 में घटी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय दीपिका के रूप में हुई है, जो बादलपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव की निवासी थी। दीपिका के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि उनको रविवार रात को इकोटेक-3 से घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दीपिका की शादी 14 महीने पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से शादी हुई थी। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ और उकसाने से का मामला दर्ज कर पति ऋतिक और उसके ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
दीपिका के पिता संजय नागर बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने एक करोड़ रुपये की शादी की थी। तब ऋतिक को 11 लाख रुपये नकद, 50 लाख रुपये का सोना, फर्नीचर और एक स्कॉर्पियो कार दी थी। उनकी बेटी के ससुराल वाले लगातार 50 लाख रुपये और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। रविवार को दीपिका ने रोते हुए अपने परिवार को फोन किया और बताया कि उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि दीपिका के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रविवार शाम को अपनी बेटी के ससुराल गए और विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी। उनके वापस घर आने के बाद परिवार को सूचना मिली कि दीपिका छत से गिर गई और घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपिका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

