नईदिल्ली,18 मई (आरएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने सुबह, दिल्ली और गोवा में उनके आवास पर तलाशी ली थी। वर्ष 2024 में भी एजेंसी ने उनके घर पर छापा मारा था। आप ने छापेमारी और सिंगला की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से पार्टी का संगठनात्मक डेटा हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगला पर 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। इसी मामले में, महीने की शुरूआत में आप के पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर भी कार्रवाई की थी। आरोप है कि आरोपियों ने बैंक से धोखाधड़ी करके राशि वसूली है। एजेंसी सिंगला के अलावा महेश सिंगला, अमरिक गिल से जुड़े 7 अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची थी।
आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

