मुख्य आरोपित समेत चार पर मुकदमा
विरोध करने पर पीडि़ता को दी धमकी
बस्ती 18 मई (आरएनएस) शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित युवक काफी समय तक शादी का वादा कर पीडि़ता का शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में मुकर गया। पीडि़ता की तहरीर पर नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के ही पिपरागौतम गांव के रहने करन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपित ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का कहना है कि जब भी वह शादी करने का दबाव बनाती, तो आरोपित कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। शादी की बात करने पर आरोपित के स्वजन ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
पीडि़ता ने जब इस बात का विरोध किया और आरोपित के घर पहुंचकर शादी करने की बात कही, तो मुख्य आरोपित अपने वादे से साफ मुकर गया। आरोप है कि इस दौरान घर पर मौजूद आरोपित की मां,पिता योगेंद्र और फूफा अर्जुन ने पीडि़ता के साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की। आरोपितों ने पीडि़ता और उसके परिवार को कोर्ट या पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपित समेत चारों नामजद आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पीडि़ता और उसके परिवार को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। नगर थाना पुलिस की एक टीम आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य तीन सहयोगियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता को चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।
संजय सिंह, सीओ कलवारी, बस्ती
पीआरवी यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं 11 नई आधुनिक मोटरसाइकिलें
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

