अयोध्या 18 मई (आरएनएस)। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और पुलिस द्वारा की गई बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ फैजाबाद-अयोध्या के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र एवं महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में निकले जुलूस में ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबादÓ और ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबादÓ के नारे गूंजते रहे। वकीलों ने हाथों में तख्तियां लेकर लखनऊ की घटना पर आक्रोश जताया। बार अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने अधिवक्ताओं के साथ जिस तरह का कृत्य किया है, वह क्षमा योग्य नहीं है। अधिवक्ता समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। योजना बनाकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में बार के उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, पूर्व महामंत्री गिरीश चंद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पारसनाथ पांडे, राजीव शुक्ला, आनंद श्रीवास्तव, संजीव दुबे, सुशील पांडे, जगन्नाथ पांडे, लालजी गुप्ता, रुद्र प्रकाश मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, आलोक खरे, राज कपूर सिंह, राकेश वैद, रणधीर पांडे, विजय कुमार द्विवेदी, रत्नेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, आलोक मणि त्रिपाठी, विनोद चंद पांडे, राकेश मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, अमित वर्मा, बद्री प्रसाद यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

