ऋषिकेश 18 मई (आरएनएस)। सोमवार को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रायवाला, छिद्दरवाला समेत हाई के कुछ पंपों पर लोगों को पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिल पाया। जिसकी वजह से लोग परेशान दिखाई दिये। दोपहर बाद पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य होने पर राहत मिली। सोमवार सुबह 10 बजे बाद ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे के कुछ पंपों पर लोगों को पेट्रोल एवं डीजल नहीं मिल पाया। पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म होने से दिक्कत आई। जिससे लोग परेशान हो गये। अधिकारियों की माने तो ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर जाम और संडे की छुट्टी होने की वजह से डिपो से तेल की आपूर्ति प्रभावित रही है। जिसे सोमवार दोपहर तक बहाल कर दिया गया। इन दिनों चारधाम यात्रा के चलते बड़ी संख्या में वाहन ऋषिकेश पहुंच रहे है। ऐसे में ऋषिकेश से ही चारधाम जाने वाले वाहन पेट्रोल-डीजल भरवाते है। क्षेत्र के 20 पंपों में से हाईवे के कुछ पंपों पर सुबह 10 बजे बाद दिक्कत आने लगी। हांलाकि शहर के अंदर पर्याप्त पेट्रोल-डीजल होने से पंपों पर तेल मिलता रहा। ऋषिकेश के पेट्रोल पंप मालिक अभिवन गोयल ने बताया कि सुबह दस बजे बाद पेट्रोल-डीजल की दिक्कत आई। संडे के चलते सप्लाई न होने से डीजल-पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया?
पेट्रोल-डीजल की मांग: पेट्रोल-डीजल एसोसएिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की डिमांड है। जिसके सापेक्ष एक लाख पिचहत्तर हजार लीटर की सप्लाई भी हो रही है। वह बताते है कि आम दिनों में ऋषिकेश में एक लाख 40 हजार लीटर की डिमांड रहती है। लेकिन चारधाम यात्रा में डिमांड बढ़ जाती है।
अधिकारियों की प्रतिक्रिया: जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है। रविवार होने की वजह और वाहनों का जाम लगने से गाडिय़ां कम संख्या में निकली है। जिससे कुछ पंपों पर दिक्कत आई है। लेकिन सोमवार को दोपहर तक सभी पंपों पर सप्लाई पहुंचने से पेट्रोल-डीजल मिलने लगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

