ऋषिकेश 18 मई (आरएनएस)। भीषण गर्मी अब सेहत पर प्रभाव डाल रही है। सरकारी अस्पताल में उल्टी, दस्त और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी में नगर क्षेत्र में हीटवेव जैसे हालात बन रहे हैं। मरीजों को अस्पताल में चिकित्सक न सिर्फ दवा और परामर्श दे रहे हैं, बल्कि आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दे रहे हैं। सोमवार को सरकारी अस्पताल में ओपीडी में पंजीकरण के लिए मरीज व तीमारदारों की कतार दिखी। पर्ची बनने के बाद ज्यादा भीड़ फिजिशियन कक्ष के बाहर दिखी। मरीजों में अधिकांश गर्मी से संबंधित रोग से ग्रसित मिले। सुबह से लेकर दोपहर तक उल्टी, दस्त और बदन दर्द की शिकायत के 78 से ज्यादा मरीज पहुंचे?
फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला ने बताया कि गर्मी में सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस तरह के रोगों से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेड रखना जरूरी है, जिसमें शरीर को ठंडा रखने के पेय पदार्थों का सेवा और भोजन में शीघ्र पचने वाले भोजन व तरल लेने से भी राहत मिल सकती है।
वहीं, सीएमएस डॉ. आनंद राणा ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या 400 तक पहुंच रही है। अस्पताल में दवाओं का पूरा स्टॉक है। गर्मी से संबंधित मरीजों को चिकित्सक आवश्यक सावधानियां के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

