चमोली,18 मई (आरएनएस)। हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली और जन कल्याण लोक सेवा समिति की ओर से सोमवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 208 मरीजों का परीक्षण किया गया। शिविर में 28 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। मरीजों को निशुल्क दवा और चश्मे भी वितरित किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इसमें बीपी, शुगर, पाइल्स, पित्त की थैली की पथरी, हर्निया, आंखों और नाक कान गला संबंधी समस्याओं का परीक्षण किया गया। शिविर का संचालन फिजीशियन सुमित, नेत्र चिकित्सक राजदीप नेगी, सुनील पंवार, दीपक गुसाईं, भगवती प्रसाद खंडूरी, विजय चौहान और सुरेंद्र पुजारी ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

