पौड़ी,18 मई (आरएनएस)। साकनीधार स्थित कमल बेकरी के पास पहाड़ी से बंदरों के पत्थर गिराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल विकास कुमार निवासी देहरादून श्रीनगर की ओर जा रहे थे। पत्थर पैर में लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने युवक को प्राथमिक सहायता देकर 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भिजवाया। युवक की बाइक को बछेलीखाल चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

