पौड़ी,18 मई (आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। इस दौरान जंगली जानवरों की दहशत और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को भी उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता बुरी तरह परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में गुलदार और भालू के हमलों से कई लोगों की जान जा चुकी है। नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है व लाखों युवाओं का भविष्य अधर में है। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सागर, सुंदर लाल मुयाल, श्रीकांत, राजेश भंडारी, अमन नयाल ,प्रतीक बिष्ट, कमला नेगी, भरत रावत, यशोदा नेगी, तामेश्वर आर्य, अनिल कुमार, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

