रुद्रप्रयाग,18 मई (आरएनएस)। द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों की सभा मंडप में पूजा अर्चना की। यहां भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में केदार लिंग, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। सभा मंडप में पंच गौंडारियों में थोर भंडारी मदन सिंह पंवार व हक हकूकधारी उपस्थित रहे। मंदिर के प्रबंधक विजेंद्र बिष्ट ने बताया कि 19 मई को सुबह सात बजे भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी व डोली का रात्रि प्रवास रांसी स्थित राकेश्वरी मंदिर होगा। 20 मई को डोली गौंडार पहुंचेगी व 21 मई को गांव से डोली मद्महेश्वर के लिए रवाना होगा। पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

