उन्नाव 19 may, (Rns) . एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार देवर-भाभी को ठोकर मार दी. घटना में दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि घटना मौरावां-अकोहरी मार्ग पर लच्छीखेड़ा गांव के मोड़ के पास उस वक्त घटी, जब युवक अपनी भाभी को मायके से ससुराल ले जाने के लिए पहुंचा था. देवर अपनी भाभी को बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. दोनों ट्रक के पहिए के नीचे आ गए. घटना में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान काजल (33) और देवर अनिल सिंह (32) के रूप में हुई है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है

