लंदन 19 may, (Rns) । यूके में भारतीय मूल के और हरियाणा से संबंध रखने वाले 23 वर्षीय काउंसलर तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया है। तुषार यूनाइटेड किंगडम में भारतीय मूल के सबसे युवा मेयर बन गए हैं। उन्हें एल्स्ट्री और बोरेहमवुड का मेयर नियुक्त किया गया है। तुषार कुमार को 13 मई को बोरेहमवुड के फेयरवे हॉल में आयोजित काउंसिल की मेयर-मेकिंग सेरेमनी में आधिकारिक तौर पर मेयर बनाया गया। इस कार्यक्रम में कई काउंसलर, सामाजिक नेता, कम्युनिटी संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय लोग, परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। समारोह के बाद तुषार कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एल्स्ट्री और बोरेहमवुड का मेयर बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। 23 साल की उम्र में यूके के इतिहास में भारतीय मूल का सबसे युवा मेयर बनना अविश्वसनीय लगता है। किंग्स कॉलेज लंदन में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई से लेकर अब अपने पसंदीदा शहर की सेवा करने तक का यह सफर किसी सपने जैसा लग रहा है।”
अपने भाषण में तुषार कुमार ने बताया कि जब वह 20 साल के थे और किंग्स कॉलेज लंदन में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे थे, तभी पहली बार काउंसलर चुने गए थे।
‘लंदन डेली’ के अनुसार, तुषार ने कहा कि इतनी कम उम्र में मेयर बनना उनके लिए खास मायने रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे और ज्यादा युवा लोग स्थानीय लोकतंत्र, समाज सेवा और कम्युनिटी के कामों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

