रुद्रपुर,19 मई (आरएनएस)। नानकमत्ता क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। नानकमत्ता उप तहसील क्षेत्र के चार गांवों में धर्मांतरण के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित करने के आरोप में तहसीलदार की ओर से इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन को धर्मांतरण के लिए गांवों में प्रार्थना सभाएं कराने व प्रभोलन देकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने की शिकायतें मिल रही थीं। तहसीलदार ने प्राथमिक जांच के बाद नवीनगर, पीलीढाई दवीपुरा, सरोंजा व सुनखरीकला के धर्म प्रचार में जुटे चार लोगों को नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर सकता है। इधर, नानकमत्ता कोतवाली में दीननगर में धर्मांतरण के लिए हुए बवाल में दर्ज हुए मुकदमे की जांच तेज हो गई है। नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी ने बताया कि तहसीलदार सितागंज ने चार लोगों को नोटस जारी किए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

