रुद्रपुर,19 मई (आरएनएस)। सीबीएसई कक्षा 12वीं एवं 10वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, विद्यालय प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र जोशी, उमेश अग्रवाल, शिक्षक नेता केएन अटवाल, विकास गुलाटी, ओमनारायण राणा, प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल, अध्यक्षा सरोज जोशी ने दीप जलाकर किया। प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र जोशी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 31 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन ने नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में दिलजोत सिंह, किसमन कौर, फतेहजीत कौर बोपाराए, सक्षम अरोरा, विक्रम सिंह, हर्षित जोशी, सहजप्रीत कौर खिंडा, तनिषदीप कौर, पूजा कौर, काजल बुंगला, आस्था गोयल, योगेश सामंत, राजीव कुमार, तरनदीप सिंह, अंशु राठौर, स्नेहदीप कौर, किरनदीप कौर, कनकप्रीत कौर, देव प्रजापति, प्रभजोत कौर, संचित राजौरिया, कार्तिक पंत, सहजप्रीत कौर, राजवर्धन सिंह, रबनूर कौर, वर्तिका जोशी, किंजल भाटिया, अमनदीप कौर, वैभव सिंह, जगमीत सिंह एवं हर्षिता बगड़वाल मौजूद रहे।
डॉ. प्रेम सिंह राणा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। यहां हेम कांडपाल, नीरज जोशी, दमनप्रीत कौर, शिवदत्त जोशी, सुनील पुजारी, सुखविंदर सिंह, दीपक सक्सेना, नवीन शर्मा, शिवराज सिंह, चारु जोशी, पंकज सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, ललित मोहन बोहरा, मीनाक्षी मिश्रा, विजय नागर, चारु जोशी, कशिश भट्ट मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

