नईदिल्ली,19 मई (आरएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तारीख सामने आ गई है। वे 12 और 13 सितंबर को 2 दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आएंगे। यह पुष्टि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को की। उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति सितंबर में भारत में आयोजित होने वाली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इससे पहले पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इसकी पुष्टि की थी। इस साल पुतिन दूसरी बार भारत दौरे पर आएंगे।
इस साल भारत ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता कर रहा है। इससे जुड़ी कई बैठकें और कार्यक्रम इस वर्ष पूरे देश में आयोजित हो रहे हैं। पिछला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जुलाई में ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुआ था, जिसका विषय अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना था। इस महीने की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव क्चक्रढ्ढष्टस् विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
पिछले साल पुतिन 4 और 5 दिसंबर को 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। इस दौरान पुतिन ने भारत के साथ रक्षा सहयोग, ऊर्जा संबंध, व्यापार विस्तार और मौजूदा भू-राजनीतिक चुनौतियों पर बात की और दोनों नेताओं ने येकातेरिनबर्ग और कज़ान में भारत के 2 वाणिज्य दूतावासों के खुलने का स्वागत किया था।
००

