सुलतानपुर 20 मई (आरएनएस )। थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर विनोद यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए 100 बेड अस्पताल बीरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 19ध्20 मई की रात करीब 1रू15 बजे जयसिंहपुर पुलिस अंबेडकरनगर से सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और पुलिस के रोकने के बावजूद बैरियर तोड़ते हुए आगे निकल गया। पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी पर पहुंचने पर ट्रक में सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनोद यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी ग्राम ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें तीन मुकदमे गोकशी से संबंधित हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले थाना जयसिंहपुर क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ट्रक का इस्तेमाल गोकशी की घटनाओं में करता था। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

