सिविल लाइंस में वकीलों और गर्वनमेंट प्रेस कर्मचारियों के बीच जमकर बवाल, एसीपी हुए बेहोश
प्रयागराज 20 मई (आरएनएस )। एसआरएन अस्पताल में वकीलों और डॉक्टरों के बीच मारपीट के बाद सिविल लाइंस में वकीलों के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे वकीलों से राजकीय मुद्रणालय के कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से हो रहे पथराव से अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल घायल हो गए हैं।
एसआरएन की घटना के विरोध में वकीलों ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। बड़ी संख्या में वकील सिविल लाइंस में एकलव्य चौराहे के पास सड़क जाम कर दिया। सभी वाहनों को जाने से रोक दिया गया। इसी बीच गर्वमेंट प्रेस का एक कर्मचारी बैरिकेडिंग क्रॉस करने लगा। इसको लेकर वकीलों से कर्मचारी से विवाद हो गया।
सूचना पाकर गर्वनमेंट प्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए और वकीलों से भिड़ गए। इसको लेकर काफी बवाल हो गया। इस दौरान चले पत्थर से कई वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पाकर सिविल लाइंस समेत कई थानों की पुलिस स्थिति को संभालने के लिए पहुंच गई। वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पत्थरबाजी से इलाके में अफरातफरी मच गई।
इसी बीच एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजवाया गया। पथराव में गर्वनमेंट प्रेस गेट के सामने खड़ी वैगन आर कार के शीशे टूट गए। कार्यालय गेट के शीशे को भी पत्थर मारकर तोड़ दिया गया और यहां रखे फूलों के गमलों को तोड़ दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

