फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें खुली रहीं
प्रयागराज 20 मई (आरएनएस )। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज की अधिकांश दवा की दुकानें खुली रहीं। एकं दूसरे संगठन द्वारा प्रस्तावित बंदी का मानवता विरुद्ध एवं जनहित में समर्थन नहीं किया। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेडिकल अस्पताल के सामने स्थित देव एंड संस में बैठक की आवश्यक बैठक की।
व्यापारियों ने प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान खोलने का अनुरोध किया, जिसके कारण पूरा बाज़ार पूरी तरह से खुला रहा और मरीजों की निरंतर सेवा होती रही। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल के अनुसार तथाकथित संगठन द्वारा प्रत्येक दुकानों पर बंदी का पोस्टर लगाकर दुकानें बंद करने के लिए लगातार दबाव बनाया। जब व्यापारियों ने बंदी करने से मना कर दिया, तो यह दर्शाया गया कि मेडिकल कॉलेज को बंदी से अलग रखा गया था।
प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने व्यापारी साथियों के साथ मिलकर बाज़ार का भ्रमण करते हुए सभी दुकानों पर जाकर दुकान खुला रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि दवा का व्यापार केवल व्यापार ही नहीं है, यह एक सेवा भाव है।
हमारे जनपद में अनेक प्रदेशों और जिलों से दूर दराज से मरीज आते हैं और इस विकट गर्मी में यदि उनको दवा न मिले तो यह मानवता को शर्मसार करने वाला एवं मरीजों के साथ अन्याय होता। औषधि प्रशासन ने भी पत्र जारी करके सभी दवा व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए कहा और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती न बंदी के लिए आगाह किया। फिर भी, कहीं कहीं पर अनावश्यक दबाव बनाया गया। जनपद में अनेक मुख्य अस्पतालों और बाजारों, मैं फुटकर दवा की दुकानें रोजमर्रा की तरह खुली रही, कहीं कहीं पर बंदी भी देखी गई।
कमला नेहरू अस्पताल, फीनिक्स अस्पताल, बाई का बाग, करेली, अतरसुइया, गौस नगर, मीरापुर, नैनी, झूंसी बेगम बाज़ार, मनोरी, फाफामऊ, कुंडा, लाल गोपालगंज ,भरवारी आदि अनेक जगहों पर बंदी का कोई असर देखने को नहीं मिला।
बैठक में बंदी को समर्थन न देने के लिए व्यापारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से माखनलाल अग्रवाल, राजू यादव, नीरज यादव, चाचा गणेश मेडिकल, विनती मेडिकल, राहुल यादव, सुधीर, रवि, विनोद अभिमान, रामा मेडिकल्स, यादव केमिस्ट, छाया मेडिकल्स आदि अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

