अतीक का करीबी एमपी- एमएलए कोर्ट मे हुआ हाजिर, 50 हजार का घोषित है इनाम
प्रयागराज 20 मई (आरएनएस )। अतीक के भाई अशरफ के गनर रहे आसिफ दुर्रानी ने बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित है। दुर्रानी के खिलाफ करेली में प्रॉपर्टी डीलर इरफान की हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस इसको काफी दिनों से खोज रही थी। इसके भाई राशिद दुर्रानी को पुलिस ने 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। राशिद के ऊपर 25 हजार का इनाम है।
ज्ञात हो कि करेली में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान गद्दी की आठ अप्रैल को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। पुलिस की छानबीन में आसिफ का कनेक्शन माफिया अतीक अहमद से मिला। यह अतीक अहमद के आईएस -27 गैंग का शार्प शूटर था। इसके खिलाफ 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में पीडीए ने इसके मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। दोनों भाइयों पर पुलिस ने पहले 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया था। सुराग न मिलने पर आसिफ पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

