प्रगणकों को तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
रायपुर,20 मई (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनगणना कार्य के तहत विभिन्न जोन में कार्यरत प्रगणकों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा में जिन प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जाएगा, उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

