देहरादून,20 मई (आरएनएस)। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में चल रही पवित्र भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास विनीत वत्सल ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए नंदोत्सव मनाया गया।कथा व्यास ने कहा कि कंस ने जब देवकी के सातों शिशु के वध कर दिए तो आठवीं शिशु के रूप में जैसे ही श्री कृष्ण के जन्म लिया। पहरेदार सो गए बेडिय़ा खुल गई। कृष्ण जन्म का प्रसंग कलाकारों के माध्यम से मंचित भी किया गया। सभी श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयघोष करते हुए फूलों की वर्षा करने लगे। भजन कीर्तन से चारों तरफ उत्साह व उमंग का वातावरण बन गया। सभी भक्त कृष्ण बने बालक के चरण छूने को उतावले नजर आए। कृष्ण जन्म पर बच्चों को टॉफियां बांटी गई। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, सोहनलाल गुप्ता, विजय अग्रवाल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, रोशन राणा, हिमांशु कोटनाला, गीता अग्रवाल, पुनीता गैरोला, मेघा गर्ग, रीना मित्तल, अनामिका अग्रवाल उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

