देहरादून,20 मई (आरएनएस)। प्रेमनगर थाना पुलिस ने स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए कार में फर्जी नंबर प्लेट रखी हुई थी। उसके खिलाफ नशा तस्करी के साथ फर्जी नंबर प्लेट रखने के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि बुधवार को प्रेमनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार से 12.25 ग्राम स्मैक मिली। कार चालक की पहचान मोनिस उम्र 24 वर्ष मूल निवासी मंडावर, जिला बिजनौर हाल निवासी ब्राह्मणवाला पटेलनगर के रूप में हुई। कार की तलाश में एक फर्जी बनाई गई नंबर प्लेट मिली।पूछताछ में पता लगा कि वह शाकिब नाम के तस्कर से स्मैक लेकर आया था। जिसे बेचने के लिए वह पौंधा इलाके में जा रहा था। पुलिस शाकिब की तलाश में जुट गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

