देहरादून,20 मई (आरएनएस)। ऑल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के बंद के आह्वान के चलते देहरादून में भी मेडिकल स्टोर बंद हैं। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। दवाई नहीं मिल पा रही है। उत्तराचल औषधि व्यवसायी महासंघ के पदाधिकारी जैन मेडिकोज एमकेपी रोड पर जुटे हैं। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव तनेजा, नगर अध्यक्ष संजीव तनेजा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र रावत, महासचिव आकाश प्रभाकर गौरव भार्गव, गौरव बक्शी, भानू आदि मौजूद है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

