पिथौरागढ़,20 मई (आरएनएस)। पिथौरागढ़ नगर के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड शिविर लगा। इस दौरान जिला मुख्यालय के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। महिलाएं अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने बारी-बारी से गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

