पिथौरागढ़,20 मई (आरएनएस)। प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जनपद के हर विधानसभ में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को धारचूला में यूकेडी ने बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर दिगारी ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धारचूला में विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जानी थी, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया। बताया कि अब आगामी 25 मई को विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

