रुड़की,20 मई (आरएनएस)। पीपल चौक और सोहलपुर मार्ग पर बुधवार को अतिक्रमण तथा मिट्टी से भरे डंपरों के जाम लग गया। इससे साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरीन, स्कूली बच्चे और राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों को तेज गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर स्कूल की छुट्टी के समय स्थिति और अधिक खराब हो गई, जिससे स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासी नूर अली, पिंटू, पदम सिंह, इरशाद, मनोज, सुधीर, राजा, दिलदार, नदीम और शोएब ने बताया कि जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

