रुड़की 21 मई (आरएनएस)। मुकरपुर गांव में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर एक पक्ष के चार लोगों ने खेत स्वामी पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुकरपुर गांव निवासी फारूख पुत्र इरफान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 मई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत पर गया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

