दुर्ग,23 जून (आरएनएस)। दुर्ग के धमधा नाका मंडी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बटनदार स्टील के धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 22 जून को थाना मोहन नगर की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि धमधा नाका मंडी के पास दो युवक धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक-एक बटनदार स्टील का धारदार हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 336/2026 एवं 337/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

