रायगढ़,23 जून (आरएनएस)। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम सियारपाली में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम सियारपाली निवासी एक महिला अपने घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजकुमारी चौहान (40 वर्ष), निवासी ग्राम सियारपाली को पकड़ा। पूछताछ में महिला ने घर के पीछे बिक्री के लिए महुआ शराब रखना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया।
महिला के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में पीएसआई सिद्धांत येरेवार, पीएसआई मनीषा धुर्वे, प्रधान आरक्षक रविसाय, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना और आरक्षक मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

