रुड़की 21 मई (आरएनएस)। भारत विकास परिषद की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर में गुरुवार को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक कर समय रहते बचाव और उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. वंदना ग्रोवर को माला एवं प्लांटर भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना ग्रोवर ने कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जागरूकता और नियमित जांच के माध्यम से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

