रुड़की 21 मई (आरएनएस)। गंगनहर में डूबकर लापता युवक की तलाश में पुलिस, जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीम सर्च अभियान चलाया। इस दौरान गंगनहर का जलस्तर और तेज बहाव रेस्क्यू टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। जिसके चलते अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को किडनी बीमारी से ग्रसित हेम सिंह निवासी कासगंज, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। वह गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था। कलियर पुलिस ने जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। बुधवार को भी पुलिस, आपदा राहत दल और जल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

