रुड़की 21 मई (आरएनएस)। आईआईटी परिसर की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए प्रशासन ने सख्ती की है। अब आईआईटी के भीतर कैंटीन, मेस और अन्य विभागों में काम करने वाले अस्थाई कर्मचारियों के सत्यापन और गेट पास बनाने की प्रक्रिया को पहले से कठिन हो गई है। अब आईआईटी परिसर में एंट्री के लिए गेट पास बनवाने की प्रक्रिया को दो चरणों में होगी। कैंटीन, मेस और अन्य जगहों पर काम करने वाले कर्मचारियों को सबसे पहले अपने दस्तावेजों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से हस्ताक्षर कराने होंगे। इसके बाद ही पुलिस फाइल को आगे बढ़ाएगी और कर्मचारी का वेरिफिकेशन करेगी। इस पूरी प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आईआईटी प्रशासन गेट पास जारी करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

