चमोली 21 मई (आरएनएस)। चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के पास स्थित पार्वती कुंड में इस साल ग्रामीणों का पहला दल पहुंचा। ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। यहां आने के लिए ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की अनुमति ली थी नीति घाटी के ग्रामीण हर साल पार्वती कुंड में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। यह क्षेत्र चीन सीमा के अंतिम छोर पर स्थित है। धार्मिक दृष्टि के साथ यह ऐतिहासिक स्थलों में से भी एक है। भारत तिब्बत व्यापार के लिए लोग इसी मार्ग से होकर आवाजाही करते थे। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक इस धरोहर को नीति घाटी के लोग आज भी संजोकर रखे हुए हैं। बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यह मार्ग उनके पूर्वजों की उस ऐतिहासिक यात्रा का गवाह है जिसमें वे कठिन और दुर्गम मार्गों को पार करते हुए तिब्बत पहुंचकर व्यापार करते थे। बृहस्पतिवार को 31 लोगों का दल यहां पहुंचा। इसमें महिला-पुरुष शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

