भोपाल,23 मई (आरएनएस)।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रोजगार मेले में भारत सरकार के विभिन्न विभागों हेतु चयनित 51 हजार युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र प्रदान किये। भोपाल से केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े और अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को शनिवार को नियुक्ति पत्र वर्चुअली प्रदान करने हेतु आयोजित कार्यक्रम से केन्द्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय ने भी अपनी वर्चुअली सहभागिता दर्ज कराते हुए भोपाल के नर्मदा क्लब में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर डीआरएम भोपाल पंकज त्यागी सहित रेल्वे के अधिकारी व अभ्यार्थिगण मौजूद थे।

