भोपाल 24 May, (Rns) । राजधानी भोपालवासियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी भोपाल से अब नोएडा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की यात्रा पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक होने जा रही है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने भोपाल से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1 जुलाई से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, इस नई फ्लाइट सेवा से व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के लिए उत्तरप्रदेश जाने वाले लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

