भोपाल 24 मई (आरएनएस)।भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। वर्तमान तक निगम सीमा अंतर्गत 07 लाख 10 हजार से अधिक मकानों की गणना का कार्य किया जा चुका है साथ ही 03 हजार 285 जनगणना ब्लाकों में से 02 हजार 900 मकानों का सूचीकरण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जनगणना मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों द्वारा विशेष रूचि लेकर लगन एवं निष्ठा के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु व्यक्तिगत तौर पर भी प्रयास किये जा रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप चार्ज क्र. 01, 03, 06, 15 एवं 20 में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। निगम आयुक्त व प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा भी समय-समय पर जनगणना मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है समीक्षा के दौरान जैन द्वारा सभी चार्ज क्षेत्रों के समस्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रतिदिन अपने अधीनस्थ मकान सूचीकरण ब्लॉक को चेक करें और निर्धारित प्रारूप में ओके रिपोर्ट भी दें।
निगम आयुक्त व प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी संस्कृति जैन के निर्देश पर उपायुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण/वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मकान सूचीकरण कार्य पर सतत रूप से निगरानी की जा रही है और कार्य के दौरान आने वाली कमियों को दूर करने हेतु चर्चा भी की जा रही है तथा कमियों को दूर करने हेतु गठित दल निरंतर प्रगणकों के फील्ड वर्क व एप्प आदि पर किये गये कार्य का निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में उपायुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, जनगणना निदेशालय के डिस्ट्रीक इंचार्ज मनोज सैनी व राहुल सैनी, मास्टर ट्रेनर्स सुरेन्द्र रधुवंशी व मुकेश नापित द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में मकान सूचीकरण कार्य में आनेवाली कमियों को प्रगणकों/सुपरवाइजर्स से चर्चा कर समय सीमा में निराकृत कराया जा रहा है।

