भोपाल 24 मई (आरएनएस)। रविवार का दिन दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के निवासियों के लिए विशेष सौगात लेकर आया, क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थानों पर विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा 83 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
नेहरू नगर में 25 लाख की लागत से प्रताप पार्क के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, वार्ड 33 में 51 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों एवं शिवाजी नगर में 7 लाख की लागत से पेविंग ब्लॉक के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
जनता को संबोधित करते हुए सबनानी ने कहा कि विकास कार्यों को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ समय अवधि में पूरा किया जाएगा अधिकारियों को विशेष निर्देश है कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्यों को तीव्र गति के साथ पूरा किया जाए।
डॉ. मोहन यादव की सरकार में हमारा प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है मध्य प्रदेश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई गई है, मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं की निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का आप सभी भी ध्यान रखें और यह निर्माण कर आप लोगों के लिए ही हो रहा है तो उसका भविष्य में ध्यान रखने की जवाबदारी भी आप लोगों की ही है।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल, जोन अध्यक्ष ब्रजुला सचान, मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, संतोष ब्रह्मभट्ट, राजेंद्र राठौड़, अजय पांडे, रंजीत मरण, सक्कू महावर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

