लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पॉन्स मिल रहा है. दो दिन में फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ का ही कलेक्शन किया है. हालांकि, इस रोमांटिक ड्रामा ने जुनैद खान की एक दिन को पीछे छोड़ दिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 3.65 करोड़ कमाए. फिल्म को 4,884 शोज मिले. वहीं फिल्म को 15 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस किया था. दो दिन में फिल्म ने 6.65 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया.
वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख कमाए. फिल्म ने दो दिन में 80 लाख की कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 8.69 करोड़ का कलेक्शन किया.
फिल्म के दो दिन के कलेक्शन के आंकड़े बहुत ज्यादा नहीं हैं लेकिन फिल्म ने एक दिन को पीछे छोड़ दिया. जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ कमाए थे. अब देखना होगा कि फिल्म रविवार को कैसा कलेक्शन करती है. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है. वहीं विवेक सोनी ने फिल्म को डायरेक्ट किया. फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की लव स्टोरी देखने को मिली. फिल्म के ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत सराहा गया.
मालूम हो कि एबीपी न्यूज ने फिल्म को 4 स्टार दिए. फिल्म की कहानी को सराहा गया. फिल्म में लक्ष्य आरव के रोल में हैं. वहीं अनन्या चांदनी के रोल में दिखीं. दोनों की कॉलेज लाइफ लव स्टोरी देखने को मिलती है. दोनों की एक्टिंग को पसंद किया गया. फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त है.
आयुष्मान खुराना की 3 हीरोइनों वाली कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो दो का दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को इसका कारोबार गिरकर सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये रह गया था, लेकिन शनिवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला। रिलीज के नौवें दिन (शनिवार) ने 2.77 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब 33.12 करोड़ रुपये हो गया है। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी इसमें मुख्य भूमिका में हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

