पटना,25 मई (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी साझा किया जा रहा है, जिसको लेकर जन सुराज पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) उन पर हावी है। दरअसल, वीडियो में मुख्यमंत्री चौधरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम नहीं ले पा रहे और गलत नाम बोलते दिख हैं। वीडियो पटना में आयोजित बिहार एआई समिट 2026 का बताया जा रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री मोहनदास करमचंद गांधी को मोहन चंद करम कन गांधी कह रहे हैं।
जन सुराज पार्टी ने मुख्यमंत्री का वीडियो साझा कर लिखा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नया नाम सुनिए!! आरजेडी ने वीडियो साझा कर लिखा, मोहनचंद करमगान गांधी?? बापू बनने का मौका दिया या महात्मा बनने का मौका दिया? अरे एआई विशेषज्ञ मुख्यमंत्री आखिर कहना क्या चाहते हो?? बिहार युवा कांग्रेस ने लिखा, जिनसे महात्मा गांधी का नाम तक सही से नहीं लिया जा रहा, वही आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं…ये बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
मुख्यमंत्री चौधरी कार्यक्रम में बोल रहे थे, मोहन चंद करमकन गांधी जी को भी यदि बापू बनने का मौका दिया, बिहार की चंपारण धरती ने देने का काम किया। बता दें कि सम्राट की शैक्षिक योग्यता पर विपक्ष हमेशा सवाल उठाता रहता है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

