० किराए के मकान से एक ही परिवार के 5 शव बरामद
रायपुर,18 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां किराए के मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव के अनुसार, मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया बानो (45), बेटे इरशाद अली (20), बेटी शाहिदा बेगम (15) और इरशाबा परवीन (12) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, बंद मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में साजिद अली का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीनों बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि साजिद अली ने पहले परिवार के सदस्यों को जहर दिया और उसके बाद स्वयं फांसी लगा ली। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बताया जा रहा है कि परिवार पिछले करीब आठ महीनों से इस मकान में किराए पर रह रहा था। साजिद अली इस्तेमाल की हुई बैटरियों की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
त्रिपाठी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

