बलौदाबाजार-भाटापारा,18 जुलाई (आरएनएस)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (हृश्वश्वञ्ज) में सफलता हासिल करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा का सपना साकार करने की दिशा में यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है, जिस पर उनके परिवार और पूरे जिले को गर्व है।
पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए सभी होनहार छात्र-छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो और वे समाज तथा देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें।
असफल अभ्यर्थियों से कहा— निराश न हों
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार मनचाहा परिणाम नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि एक परीक्षा किसी व्यक्ति की क्षमता या भविष्य का अंतिम पैमाना नहीं होती।
पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे निराश होने के बजाय अपनी कमियों का आकलन करें, अनुभव से सीखें और नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास के साथ अगली तैयारी में जुट जाएं। लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प से सफलता अवश्य मिलती है।
पुलिस ने प्रेरणादायी संदेश देते हुए कहा कि हार को सीखने का अवसर बनाएं, हौसला बनाए रखें और पहले से अधिक मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। लगातार प्रयास करने वालों को सफलता एक दिन अवश्य मिलती है।
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

