धुले,25 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के धुले जिले के लालिंग घाट इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह सड़का हादसा जिले के लालिंग घाट इलाके में सुबह के समय हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रेत से भरे डंपर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ. इस घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा स्टाफ और एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को निकालने के काम में लग गई. इसी दौरान यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने ट्रंक और डंपर को टक्कर मारी.
इस जबरदस्त टक्कर में, पैसेंजर बस के केबिन में बैठे कई लोगों की तुरंत मौत हो गई. इस हादसे में 20 से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए धुले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. हादसे की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा. इस सड़क हादसे की सही वजह अभी तक साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

