नई दिल्ली,25 मई (आरएनएस)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार एक और आरोपी को 6 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट मनीषा संजय हवलदार को सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
सीबीआई ने मनीषा को पुणे से 24 मई को गिरफ्तार किया था. सीबीआई के मुताबिक मनीषा संजय हवलदार एनटीए के पैनल में शामिल एक फिजिक्स ट्रांसलेटर है. वो फिजिक्स का पेपर तैयार करने और लीक हुए पेपर को प्रसारित करने में शामिल थी. पेश करने के बाद सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि सह-आरोपियों से आमना सामना कराने के लिए छह दिन की पुलिस हिरासत की जरुरत है. मनीषा संजय हवलदार दसवीं आरोपी है.
इसके पहले कोर्ट ने 17 मई को मनीषा मंधारे को 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. मनीषा मंधारे एनटीए की ओर से प्रश्न पत्र सेट करने वाले पैनल में थी. मनीषा को मथुरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था. मनीषा मंधारे पर आरोप है कि उसने नीट पेपर प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए केमिस्ट्री टीचर पीवी राव और मनीषा वाघमारे के साथ साजिश रची। पीवी राव और मनीषा वाघमारे को कोर्ट ने 16 मई को 10 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा था.
इसके पहले कोर्ट ने 15 मई को धनंजय लोखंडे को सीबीआई हिरासत में भेजा था. आरोप है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को नीट के प्रश्न पत्र दिए. बाद में धनंजय लोखंडे ने शुभम खैरवार को प्रश्नपत्र दिए. कोर्ट ने 14 मई को पांच आरोपियों नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल और गुरुग्राम से यश यादव को सीबीआई हिरासत में भेजा था. शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था जहां से उसे दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया था. शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक का रहनेवाला है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

