गौरेला, 25 मई (आरएनएस)। सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर लोगों को परेशान करने का एक और मामला सामने आया है। गौरेला थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके परिचित सरपंच के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे परेशान किया गया। महिला की तस्वीरों पर अश्लील टिप्पणियां की गईं और फोटो को अभद्र तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल करने का प्रयास किया गया।
पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर परिचित व्यक्ति के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उसने उसे स्वीकार कर लिया था। कुछ समय बाद उस अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक संदेश और टिप्पणियां आने लगीं। महिला ने जब संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम से कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी अकाउंट संचालित कर रहा है।
इसके बाद महिला ने गौरेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने, किसी भी संदिग्ध अकाउंट को तुरंत ब्लॉक करने और उसकी शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

